October 2011

मेरे ख्वाब हैं अधूरे, मेरी इक्छाएं  हैं बाकी ! बहुत छोटा है ये जीवन, मुझे फिर लेना है जनम !
एक शरीर है, तो एक मन भी है, एक मन है अनेकों सपने है,
जब सपने हैं, तभी जीने की इक्छा है, और इक्छा है, तो जीवन का मोह है !
मेरे अरमान हैं अधूरे, जीने की चाह है बाकी ! बहुत छोटा है ये जीवन, मुझे फिर लेना है जनम !
एक इक्छा है, जो प्राणों से प्रिये है, मिटती नहीं है इक्छा, मन पर लिखी है,
पर नहीं है कोई उम्मीद, ना राह है, सम्भव नहीं है, पर मन को यकीन है,
मेरी कहानी है अधूरी, मुझे करनी है पूरी, बहुत छोटा है ये जीवन, मुझे फिर लेना है जनम !

दुनिया के बाज़ार में दिल् के बदले तो कुछ मिलता नहीं है ! तो गरीबी में मैं अपनी तक़दीर बेचने बाज़ार चला गया ! मेरी किस्मत का एक खरीददार मिला, जो मुझे मालामाल कर गया ! कुछ अरसे बाद मैंने देखा, की जिसके सपनों में मैं खोया रहता था, अब उसका मालिक वो खरीददार है ! पीछे छूट गयी बातों को याद किया, और उपरवाले को कोसता रहा ! मैं सोचता रहा, मेरी तक़दीर तो अच्छी थी, क्यों मैंने उसका सौदा किया ! आसमान की तरफ देखा और खुदा से बोला की, हे ईश्वर मुझे एक मौका और दो ! इस बार गरीबी में भी मैंने अपनी तक़दीर को नहीँ बेचा ! कुछ अरसा गुजर गया, एक दिन वो सुबह सुबह मेरे घर आये, अंदर ही अंदर मैं बहुत खुश हुआ ! बातें शुरू हुयी, और धीरे-धीरे एक एक कर तस्वीर साफ़ होती चली गयी ! कभी मैं भी बाज़ार में निकला था, वैसे ही आज वो भी बाज़ार में निकले थे, मैं अपनी तक़दीर बेचने निकला था, वो अपनी खूबसूरती की बोली लगवा रहे थे, मैं गरीबी में किया था, वो शौक से कर रहे थे ! उनसे वक्त माँगा, और उनको इज्ज़त से रुखसत किया ! खुदा का शुक्रिया किया, मेरी आँखों से आंसू निकलने लगे, और अफ़सोस हुआ की खुदा से एक मौका और क्यों माँगा ! मैं समझा मेरी तक़दीर अच्छी है, पहली बार भी, और दूसरी बार भी, और ये भी की तक़दीर ना बिकती है, और ना बेचीं जाती है !

,

Here is key quotes from Steve Jobs, the legendary co-founder and former chief executive of Apple Inc, who died on Wednesday after a years-long battle with cancer.

#"Remembering that I'll be dead soon is the most important tool I've ever encountered to help me make the big choices in life. Because almost everything -- all external expectations, all pride, all fear of embarrassment or failure -- these things just fall away in the face of death, leaving only what is truly important. Remembering that you are going to die is the best way I know to avoid the trap of thinking you have something to lose. You are already naked. There is no reason not to follow your heart."

#"You can't connect the dots looking forward; you can only connect them looking backwards. So you have to trust that the dots will somehow connect in your future. You have to trust in something - your gut, destiny, life, karma, whatever. This approach has never let me down, and it has made all the difference in my life."

#"Death...the single best invention of Life. It's life's change agent. It clears out the old to make way for the new."

ख्वाब और हकीकत में एक कदम का फासला है, साहस ! जैसे रात और दिन में एक पल का फासला है, सुबह ! हकीकत के लिए साहस जरुरी, और दिन के लिए सुबह !

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Anand. Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget